उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत

twenty-seven-died-due-to-bad-weather-in-up

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक सात लोगों की मौत उन्नाव में हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने प्रभावितों को पूरी तत्परता से राहत पहुंचाने के साथ आपदा में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।मौसम के बिगड़े तेवर ने उन्नाव में सात, रायबरेली और कन्नौज में पांच-पांच, आगरा में तीन तथा लखनऊ, कानपुर, बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर तथा मैनपुरी में एक-एक व्यक्ति की जान ले ली। 

वहीं राहत आयुक्त कार्यालय ने कुल 20 लोगों के मरने की पुष्टि की है। फिरोजाबाद में 10 घायल हुए हैं। आगरा में तीन घायल हुए और 10 पशुओं की मौत हो गई। तीन कच्चे मकान और एक झोपड़ी ढह गई। मैनपुरी में 20 पशुओं के मरने की भी सूचना है। इसके अलावा पीली
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3