बलिया: पोखरा में स्नान करते समय दो ममेरे भाइयों की डूबने से मौत

two-died-drowned-in-to-pond-in-ballia
TPT

बलिया। रविवार की सांय सहतवार गांव के समीप बाबा के पोखरा में स्नान करते समय दो ममेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बिनहा गांव में हुई घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह घटना उस समय हुई जब दो बालक पोखरे में स्नान करने गए थे।
स्थानीय निवासी अभिषेक गोंड (8) पुत्र मानिकचंद गोंड अपने मामा के यहां आए प्रिस गोंड (7) पुत्र जितेंद्र गोंड निवासी लूरपुर थाना रेवती के साथ स्नान कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने दोनों लड़कों को नहाने से मना कर पोखरे से भगा दिया लेकिन फिर भी लड़के पुन: पोखरे में जाकर स्नान करने लगे। कुछ ही देर में दोनों बालक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3