मारकर कब्र में दफना दी गई महिला तीन दिन बाद निकली जिंदा फिर

woman-buried-in-tomb-left-alive-after-three-days
TPT


चीन। उत्तरी चीन में पुलिस ने मारकर कब्र में दफना दी गई एक महिला को तीन दिन बाद जिंदा निकाला है। आरोप है कि महिला के बेटे ने उसकी हत्या करने की कोशिश की और फिर मरा समझकर उसके कब्र में दफना दिया था। महिला को अचेत अवस्था में कब्र से निकाला गया। वह मिट्टी से हल्का हल्का दबी थी।

आरोपी शख्स की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उसका पति अपनी मां को ठेला में रखकर दो मई को कहीं ले गया है। वह तब से लौटकर घर नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया और उसकी मां के बारे में उससे पूछताछ की। जिसके बाद घटना की हकीकत सामने आई।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को लोगों ने बताया कि महिला को जब आरोपी शख्स ले जा रहा था तब वह कराह रही थी और बचाने के लिए आवाज लगा रही थी।
डेली चाइना अखबार समेत कई समाचार पत्रों ने खबर लिखते हुए कहा है कि इस मामले में पुलिस विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आरोपी शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अभी मामले की जांच चल रही है इसलिए इस बारे में कोई सूचना नहीं दी जा सकती।

आरोपी की पहचान 58 वर्षीय मा के रूप में हुई है जिसने अपनी 79 वर्षीय मां वांग को जिंदा दफना आया था।

बताया जा रहा है कि महिला को लकवा मार गया था और आरोपी उसकी देखभाल करते करते तंगा आ गया था। बताया चीन के एक बड़े इलाके में लोगों को प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा। खासकर गरीब ग्रामीण इलाकों में। लोगों को अपने बुजुर्गों की देखभाल खुद ही करनी पड़ती है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3