बलिया: दूल्हा बनकर गए थे दुल्हन लाने पहुंच गए थाने

द्वारपूजा का कार्यक्रम चल ही रहा था कि इसकी भनक पहली पत्नी गुडिया को लग गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर शादी की रस्म को रुकवा दिया व दुल्हा बने धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया।
a-fraud-person-arrest-while-going-to-do-marrige

बलिया। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाना एक दूल्हे राजा को महंगा पड़ गया। पहली पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने धर्मेंद्र को सिदूर दान से पहले ही हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।

डिहवां ग्राम निवासी धर्मेंद्र की शादी वर्ष 2007 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोंसाईपुर निवासी गुडिया पुत्री शिवनाथ गोंड से हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन रहने लगा। शादी के इतने वर्षों में गुडिया को कोई संतान नही हुई। गुडिया ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया की अदालत में दहेज उत्पीड़न का वाद भी दाखिल किया है जो विचाराधीन है। 
इसी बीच चुपके से धर्मेंद्र की शादी नईबस्ती थाना नगरा की प्रियंका से तय हो गई। शुक्रवार की रात धर्मेंद्र की बारात बाजे गाजे के साथ नई बस्ती पहुंची थी। अभी द्वारपूजा का कार्यक्रम चल ही रहा था कि इसकी भनक पहली पत्नी गुडिया को लग गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर शादी की रस्म को रुकवा दिया व दुल्हा बने धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3