शादी के दस दिनों के बाद दुल्हन ने पति को छोड़ा बोली क्या करूं अपनी सहेली से करती हूं प्यार

एक लड़की की शादी उसके परिजनों ने 14 जून को बेगूसराय के एक लड़के के  साथ कर दी थी। उसके बाद से वह बेगूसराय रह रही थी। लेकिन इस दौरान वह अपनी पार्टनर से बात करती रही। दस दिन होते ही लड़की ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। 
a-new-married-girl-refused-to-live-with-her-husband

पटना। शादी के दस दिनों के बाद ही दुल्हन ने पति को छोड़ दिया। इस दौरान दुल्हन ने पति से कहा कि मैं आपसे प्यार नहीं करती हूं। बल्कि अपने सहेली से प्यार करती हूं। उसके बिना मैं जी नहीं सकती हूं। यह मामला बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र की है। यही नहीं दुल्हन को वापस ले जाने के लिए उसकी पार्टनर लड़की रांची से बेगूसराय के नगर थाना पहुंच गई और उसने भी अपनी प्रेम कहानी पुलिस को बताई। पुलिस से कहा कि किसी भी कीमत पर मेरी प्रेमिका को वापस करा दिजिए नहीं तो उसके साथ रखवा दिजिए।

बताया जा रहा है कि रांची की रहने वाली एक लड़की की शादी उसके परिजनों ने 14 जून को बेगूसराय के एक लड़के के  साथ कर दी थी। उसके बाद से वह बेगूसराय रह रही थी। लेकिन इस दौरान वह अपनी पार्टनर से बात करती रही। दस दिन होते ही लड़की ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने पति से साफ कह दिया कि अब वह पति साथ में नहीं रह सकती। कहा मेरी सहेली के साथ समलैंगिक संबंध हैं। अब मैं उसके साथ शादी करना चाहती हूं। 

सहेली के साथ उसका दो साल से समलैंगिक संबंध हैं। वह सपना से प्यार करती है और जीवन भर उसी के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी। सपना भी पूजा को अपनी पत्नी मानती है और दोनों साथ रहना चाहती हैं। पूजा ने बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी कर दी थी, लेकिन शादी से वह खुश नहीं हैं।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3