BIHAR
एक वर्ष में ही भारत के सात प्रदेशों तक पहुँचा अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा
Monday, June 15, 2020
Edit
पूरे भारत में 100 से अधिक जिलों में हजारों पदाधिकारियों की संख्या के साथ हम ब्राह्मण सेवा एवं उनके हितों के रक्षा के लिए पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं: राष्ट्रीय संयोजक
पटना(TPT)। अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के पूरे देश में उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, उड़ीसा, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश असम सहित सात प्रदेशों कार्यकारिणी गठन हो गयी है।
उक्त जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। कहा कि पूरे भारत में 100 से अधिक जिलों में हजारों पदाधिकारियों की संख्या के साथ हम ब्राह्मण सेवा एवं उनके हितों के रक्षा के लिए पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं।
इस उपलब्धि के लिए संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेशीय एवं जिला पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कार्यकर्ता सम्मान समारोह कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारीयों को सम्मानित किया जाएगा।
Previous article
Next article