बलिया के इस गांव में गोली मारकर दूधिया की हत्या, फैली सनसनी

दूधिया भूपेंद्र पटेल (42 वर्ष) पुत्र राम जी पटेल निवासी नारायणगढ़ शुक्रवार की सुबह प्राथमिक पाठशाला दुर्जनपुर के पीछे डेयरी फार्म में दूध देकर वापस जा रहे थे। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दिया। 
ballia-big-breaking-a-murdered-in-ballia-district

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में डेयरी पर दूध देकर वापस लौट रहे दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह- सुबह गोलियों की तड़ तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। 

दूधिया भूपेंद्र पटेल (42 वर्ष) पुत्र राम जी पटेल निवासी नारायणगढ़ शुक्रवार की सुबह प्राथमिक पाठशाला दुर्जनपुर के पीछे डेयरी फार्म में दूध देकर वापस जा रहे थे। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दिया। फायरिंग शुरू होते ही वह बचकर मंदिर के समीप गली में भागना शुरु किए। लेकिन हमलावर पीछे नहीं हटे और वहां पहुंचकर उन्हें गोली मार दिया। गोली उनके सर में लगी।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3