बलिया में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिला, कुल संख्या हुई 57

ballia-breaking-live-update-of-corona-in-ballia
फोटो:the panel times

बलिया। जिले में आज तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं। जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 57 हो गई है। जिले में अब तक कुल 54 पॉजिटिव केस थे। वही पहले से भर्ती 54 में से 26 की रिपोर्ट दोबारा नेगेटिव आने पर घर भेजा जा चुका है। उन्हें होम क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह दी गई है। 

इनमें से चार मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में रखा गया है तो शेष को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में हैं। यह जानकारी जिला कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ एके मिश्रा  ने दी। रविवार को कोरोना पॉजिटिव केस मुरली छपरा ब्लॉक के दलन छपरा में एक, शहर कोतवाली क्षेत्र के  हरपुर में एक और काजीपुरा में एक केस मिला है। यह सभी लोग प्रवासी है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3