बाईक के धक्का से वृद्ध महिला की मौत

मोटरसाइकिल के टक्कर से एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी, जिसको जिला अस्पताल में डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
ballia-breaking-old-lady-died-in-road-accident
फोटो: the panel times

बलिया। बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआरबारी बांसडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब सेंट्रल बैंक कैथवली के पास मोटरसाइकिल के टक्कर से एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी, जिसको जिला अस्पताल में डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासिनी तुलसी देवी सेंट्रल बैंक कैथवली में पेंशन का पैसा निकालने के लिए गयीं थी। जहा सुबह 10 बजे के करीब बैंक के पास बेरुआरबारी बांसडीह मार्ग पर बेरुआरबारी के तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। जिससे वृद्धा तुलसी गम्भीर रूप से घायल हो गयी सर में गम्भीर चोट लगने से वह बेहोश सड़क पर गिर गयी। 

वही स्थानीय लोगोंं ने मोटरसाइकिल सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही घायल वृद्धा को आनन फानन में लोगो ने एम्बुलेंस से बेरुआरबारी अस्पताल पर भेजा जहा डाक्टरो ने गम्भीर स्थिति को देखते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गाव में कोहराम मच गया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3