संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता


बलिया। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता की शादी मात्र एक वर्ष पूर्व हुआ था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा चौहान (22) पत्नी  पिंटू चौहान निवासी मुड़ियारी थाना मनियर घर पर अकेली थी। पति मजदूरी करने बलिया गया गया हुआ था।घर के अन्य सदस्य डेरे पर गये थे। घर के सदस्य जब ढेरे से आए तो देखे कि विवाहिता फांसी के फंदे पर झूली हुई है। यह देखकर आवाक हो गये।  उन्होंने जब शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस विवाहिता को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता आत्महत्या क्यों की? उसने  आत्महत्या का निर्णय क्यों लिया? यह अबूझ पहेली बना हुआ है। मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3