साल का दूसरा चंद्रग्रहण आज, जाने समय

breaking-news-ashtha-chandr-grahan-aaj

नई दिल्ली। शुक्रवार यानी 5 जून को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, जो भारत में भी देखा जा सकेगा। इस साल का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को लगा था। ये चंद्रगहण 5 जून रात 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा, और 6 जून, शनिवार को 2 बजकर 34 मिनट पर ख़त्म होगा। बताया जा रहा है कि 12 बजकर 54 मिनट में ग्रहण का प्रभाव सबसे ज़्यादा रहेगा।

इसे भारत समेत एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा जा सकेगा। आज रात होने जा रहा चंद्रग्रहण पीनम्ब्रल यानी उप छाया ग्रहण है। यानी पृथ्वी की मुख्य छाया के बाहर का हिस्सा चांद पर पड़ेगा जिससे उसकी चमक फीकी सी पड़ जाएगी।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3