BALLIA
POLITICS
STATE
UTTAR PRADESH
जेएनसी विश्वविद्यालय, स्पोर्टस कालेज व चंद्रशेखर उद्यान सपा की देन : मो. रिजवी
Sunday, June 7, 2020
Edit
फोटो:the panel times |
बलिया। सपा सरकार में शुरू की गई परियोजनाओं को ही भाजपा सरकार अपना बता कर पीठ थपथपा रही है। इस सरकार में आम जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने शनिवार को पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए कही।
कहा कि सपा सरकार के दौरान जिले में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, चंद्रशेखर उद्यान व स्पोर्टस कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की गई और धन आवंटित किया गया। यही नहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर तत्काल कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया था लेकिन भाजपाई इन कार्यों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
Previous article
Next article