भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या दो लाख पार

TPT


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या दो लाख को पार कर गई है। वह दुनिया का सातवां देश है, जहां इतने अधिक लोग इस वायरस से पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। भारत से पहले अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली 2 लाख केस का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इनमें से अमेरिका, ब्राजील और रूस में यह आंकड़ा दिन दूनी-रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। भारत भी इन तीन देशों के क्लब में शामिल होता दिख रहा है, जहां अब औसतन 8 हजार नए केस रोजाना आ रहे हैं। स्पेन, ब्रिटेन और इटली में कोविड-19 के नए केस आने की रफ्तार कम होने लगी है।


दुनिया में अब तक सिर्फ तीन देश ऐसे हैं, जहां 3 लाख या इससे अधिक केस सामने आए हैं। ये तीन देश अमेरिका, ब्राजील और रूस हैं। Worldometers के मुताबिक अमेरिका में फिलहाल 18.65 लाख केस हैं. ब्राजील में 5.30 लाख और रूस में 4.23 लाख केस सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के केस आने के ट्रेंड्स इन देशों जैसे ही लग रहे हैं।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3