कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आपस में भिंड़े कार्यकर्ता

congress-party-members-fought-togather

इटावा। इटावा कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को महारसोई का संचालन किया जा रहा था, यहां पर सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इसी बीच शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे और पूर्व युवा अध्यक्ष अरुण यादव के बीच किसी बात पर बहस हो गई।

उनकी बहस सुनकर दोनों तरफ के समर्थक भी आ गए और आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से समर्थक आपास में हाथापाई और जूता-लात चलाने लगे। हंगामा देखकर बीच बचाव में आए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव का कुर्ता फट गया। देखते ही देखते हंगामे की स्थिति बन गई।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3