मिल गया! मिल गया! मिल गया! बहुत परिश्रम के बाद MASK का हिन्दी मिल गया!

हाल ही में बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मास्क का हिंदी अनुवाद बताया है।
found it-found it-found it-mask-got-hindi-after-a-lot-of-hard-work

मुंबईभारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते मामलों के बीच अब लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए मास्क और सैनेटाइजर का यूज करना अपनी आदत में शुमार कर लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मास्क को हिंदी में कहते क्या हैं? अगर नहीं तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन  ने मास्क का हिंदी अनुवाद निकाल लिया है। हाल ही में उन्होंने मास्क का हिंद अनुवाद लोगों को बताया।

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के बेटे ने यह कारनामा कर किया सबको हैरान

हाल ही में बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मास्क का हिंदी अनुवाद बताया है। अमिताभ ने एक फोटो भी शेयर की है। इसमें उन्होंने मास्क लगाए हुए हैं। उनका मास्क भी काफी स्पेशल है। पोस्ट को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा- मिल गया! मिल गया! मिल गया! बहुत परिश्रम के बाद  MASK का अनुवाद मिल गया!  ‘नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रडोरीयुक्तपट्टिका’! 

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि अरे सर इतना भयंकर नाम कैसे याद होगा, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि क्या ये सवाल केबीसी में भी आने वाला है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3