जयमाला के बाद भागा दूल्हा, दुल्हन के परिजनों ने बंधक बनाकर बारातियों को पीटा

गुस्से में दुल्हन पक्ष के लोगों ने समधी समेत पांच लोगों बंधक बना लिया और दूल्हे को बुलाने का दबाब बनाने लगा। इसी बीच किसी ने नगर थाना को इसकी सूचना दे दी। नगर थाना मौके पर पहुंचकर दूल्हे को बुलाने का दबाव बनाने लगे। दबाव बढ़ा देख अगले दिन युवक ज्यो हीं मोहल्ला पहुंचा।
groim-ran-away-from-marriage-party

पटना। जयमाला के बाद अचानक दूल्हा भाग निकला। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को बंधक बना लिया और दूल्हे को बुलाने की मांग करने लगे। यह मामला बिहार के नालंदा जिलेके नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दूल्हा के मंडप से भागने के बाद आक्रोशित दुल्हन पक्ष के लोगों से दूल्हे के पिता समेत 5 लोगों को बंधक बना लिया। 

जानकारी के अनुसार चंडी थाना इलाके के रूपसपुर गांव से सुहावन दास के बेटे विजेंद्र कुमार का बिहारशरीफ के एक मोहल्ले में बारात आयी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। समधी मिलन से लेकर वरमाला की रस्म अदा कर दूल्हा जलवसा पर चले गए।  इसी बीच अचानक खबर आयी कि दूल्हा भाग गया है। दूल्हा के भागने की खबर मिलते ही दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। 

गुस्से में दुल्हन पक्ष के लोगों ने समधी समेत पांच लोगों बंधक बना लिया और दूल्हे को बुलाने का दबाब बनाने लगा। इसी बीच किसी ने नगर थाना को इसकी सूचना दे दी। नगर थाना मौके पर पहुंचकर दूल्हे को बुलाने का दबाव बनाने लगे। दबाव बढ़ा देख अगले दिन युवक ज्यो हीं मोहल्ला पहुंचा। गुस्साए वधू पक्ष के लोगों ने उस पर लात घूंसे से पिटाई शुरू कर दी। 

इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को शांत कराते हुए थाना लाई। इसके बाद दुल्हन ने कहा कि मुझे ऐसा जीवन साथी नहीं चाहिए जो दहेज लोभी हो। इसके बाद स्थानीय लोगों और नगर थानाध्यक्ष के प्रयास से क्षतिपूर्ति की राशि वधू पक्ष को देने के बाद दूल्हे को छोड़ दिया गया। जिसके बाद दूल्हा बैरंग लौट गया। नगर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवती ने स्पष्ट तौर पर शादी से इंकार करते हुए किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करायी।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3