देश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के पार


अब हर 6 दिन में एक लाख नए केस सामने आ रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अगले हफ्ते तक भारत, रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएगा।
live-update-of-corona-virous-in-india-crossed-five-lack

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 5 लाख के पार हो गया। सिर्फ 6 दिन में ही कोरोना मरीज 4 लाख से बढ़कर 5 लाख हो गए। 20 जून को संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार हुई थी। देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई।

फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी हो गई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और अब 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे।

मतलब अब हर 6 दिन में एक लाख नए केस सामने आ रहे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अगले हफ्ते तक भारत, रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो जाएगा।

राहत की बात यह है कि अन्य देशों के मुकाबले में भारत में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 82 दिनों में 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में इतने मामले होने में 149 दिन लगे। यह तब है जब भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3