कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से देश में हुए लॉकडाउन को बताया फेल

lockdown-is-totaly-fail-by-rahul-gandhi
TPT

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से देश में हुए लॉकडाउन को फेल बताया है। शुक्रवार की शाम उन्होंने ट्विटर पर एक ग्राफिक्स शेयर किया। इसमें दुनिया के 4 सबसे प्रभावित देशों से भारत में संक्रमण के बढ़ते मामलों की तुलना की है। इनमें स्पेन, जर्मनी, यूके और इटली शामिल हैं। 

इन चारों देशों में भी लॉकडाउन किया गया था। राहुल के ग्राफिक्स शेयर से यह तो साफ होता है कि बाकी चारों देशों ने लॉकडाउन तब खोला जब उनके यहां संक्रमण की गति कम हुई, जबकि भारत में इसके उलट हुआ। यहां लॉकडाउन तब खोला जा रहा है जब संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3