बलिया: सिकन्दरपुर एसडीएम के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा

उपजिलाधिकारी संगम लाल यादव को तत्काल हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों मे तहसील प्रशासन के विरोध मे लिखे सूक्तियों की तख्तियां लेकर पूरजोर विरोध जताया। 
samajwadi-party-ballia-comes-on-the-road-against-sdm
प्रदर्शन करते सपाई

बलिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील सिकन्दरपुर मे व्याप्त भ्रष्टाचार व तत्कालीन उपजिलाधिकारी संगम लाल यादव को तत्काल हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों मे तहसील प्रशासन के विरोध मे लिखे सूक्तियों की तख्तियां लेकर पूरजोर विरोध जताया। 

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने आरोप लगाया कि इस समय सिकन्दरपुर एसडीएम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, जो आम जनता का शोषण कर रहा है। घुसखोरी मे लिप्त हैं। किसी से मिलता नहीं न किसी का काम करता हैं। तहसील में आने वाले फरियादियों के साथ गाली गलौज की भाषा में बात करता है।


बताया कि उपजिलाधिकारी संगम लाल यादव को तत्काल सिकन्दरपुर तहसील से हटाने के लिए हम समाजवादियों का जत्था सिकन्दरपुर से बलिया पहुंचकर जिलाधिकारी का घेराव करेंगे, जिसमें समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिरकत करेंगे। 

साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिला प्रशासन को चेतावनी देतें हुए बताया कि इस प्रकरण में त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो सिकन्दरपुर तहसील व आम जनता के शोषण को बचाने के लिए जुलाई मे बहुत बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। 

इस दौरान मुख्य रूप से रामजी यादव, खुर्शीद आलम, भीष्म चौधरी, अनंत मिश्रा, शिवजी त्यागी, तारिक अजीज, हाफिज़ इलियास, मुन्नीलाल, अनिकेत साहनी, अतुलेश यादव, अशोक रावत, विरेन्द्र यादव व इरशाद अंसारी समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय बलिया के लिए कूच किया।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3