बोले पीएम 'नवंबर तक सभी गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन'



प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को मुफ्त अनाज मुहैया कराया जाएगा साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने 1 किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा। पूरे भारत के लिए अब एक राशन कार्ड की व्यवस्था हो रही है।


speak-pm-narendr-modi

नई दिल्ली। अपने संबोधन में अब हम अनलॉक 2 में प्रवेश कर रहे हैं। और हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सर्दी जुकाम खांसी आदि के मामले बढ़ जाते हैं। कहा प्रार्थना है कि ऐसे समय में अपना ध्यान रखिएसमय पर किया जाए लॉकडाउन और अन्य फैसलों से भारत समरी हुई स्थिति में है। भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है। कहा कि लापरवाही जरा बढ़ती जा रही है क्योंकि मास्क को लेकर, 2 गज की दूरी को लेकर, हाथ धोने को लेकर लोग सतर्क नहीं दिख रहे हैं। 

लॉकडाउन के दौरान नियमों का पालन किया गया था अब और सतर्क रहने की आवश्यकता है। जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें रोकना होगा, टोकना होगा और समझना भी होगा। कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है। सबको मास्क का प्रयोग करना होगा, जो नियम बताए गए हैं उसी में रहना होगा। सरकार गरीबों को पौने दो लाख का पैकेज दिया। जनधन खाते में पैसे दिए गए। 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार तेज गति से आरंभ कर दिया गया है। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को पांच महीने का राशन मुफ्त दिया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को मुफ्त अनाज मुहैया कराया जाएगा साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने 1 किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा। पूरे भारत के लिए अब एक राशन कार्ड की व्यवस्था हो रही है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3