पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर सुभासपा के विधायक बैठे धरने पर

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी अपने आवास पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर अपने विधायक के साथ साइकिल से विधानसभा जाना चाह रहे थे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
subhaspa-mla-on-sit-in-protest-over-increase-in-petrol-and-diesel-prices

लखनऊ। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अपने आवास के सामने धरने पर बैठ गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी अपने आवास पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर अपने विधायक के साथ साइकिल से विधानसभा जाना चाह रहे थे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
 यह भी पढ़ें: पीएम को चीन को देना होगा मुहतोड़ जवाब
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में  गुरुवार सुबह ओमप्रकाश राजभर साइकिल से विधानसभा जाने के लिए पड़े। उनके साथ पार्टी के विधायक भी थे। पुलिस से कुछ देर की नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें  शहर में धारा 144 लागू होने का हवाला दिया। इसके बाद इनके ज्ञापन को ले लिया गया। राजभर वापस लौट कर अपने आवास पर धरने पर बैठ गए।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3