समाजवादी पार्टी बलिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की हुई घोषणा

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के उपस्थिति एवं सहमति से जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ने पदाधिकारियों की सूची नवनियुक्त पदाधिकारियों के उपस्थिति में पढ़कर सुनाया। 
the-names-of-samajwadi-party-ballia-officials-and-executive-members-were-announced


बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के जनपदीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा पार्टी के जिला कार्याल पर हुआ। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के उपस्थित एवं सहमति से जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ने पदाधिकारियों की सूची नवनियुक्त पदाधिकारियों के उपस्थिति में पढ़कर सुनाया। 

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से एवं पार्टी का जिला अध्यक्ष होने के नाते एक बहुत बडी जिम्मेदारी मैं आप साथियों पर सौंप रहा हूँ। हम सभी को मिलकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक लोकप्रिय सरकार बनाने के संकल्प को लेकर गाँव- गाँव में जाना होगा और जनता की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करना होगा। 

ताकि जनता यह महसूस करें कि समाजवादी पार्टी के लोग हमारे हर सुख और दु:ख में साथ खड़े हैं। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यख राजमंगल यादव द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के नव मनोनीत होने वाले पदधिकारियो में उपाध्यक्ष के पद पर हीरालाल वर्मा, रमेश चंद्र साहनी, जमाल आलम, कुवेर नाथ तिवारी, ओमप्रकाश यादव मनोनीत को किया गया, जबकि महासचिव के पद पर राजन कनौजिया, कोषाध्यक्ष के पद पर मदन राय तथा सचिव के पद पर रामेश्वर पासवान, शमशाद बासपारी, रामनाथ पटेल , कालीचरण बिंद, रविंद्र यादव, गुरुजलाल राजभर, जय प्रकाश यादव, कमलेश भारती, आदर्श कुमार मिश्र झब्बू, सुभाष यादव, अमलेश चौहान, अरुण कुमार यादव, नमोनारायण सिंग, कृष्णा प्रधान, राघवेंद्र खरवार, राजनाथ यादव, विरलाल यादव, शैलेश सिंह, कृपाशंकर यादव, शामू ठाकुर को मनोनीत किया गया। 

जिलाकार्यकारी के सदस्य के पद पर श्याम बहादुर सिंह, सुशीला राजभर, राजनारायण यादव, रामरती पल, पतरु तुरहा, भीष्म यादव, महेंद्र राय, मुन्नीलाल यादव, रविंद्र सिंह, जनार्दन मौर्य, वीरेन्द्र पटेल, इरशाद मास्टर, श्रीकांत गिरी, परवेज रोशन, विजय शंकर मंगोलपारी, प्रदीप गुप्ता, राजेन्द्र चौरसिया, रविन्द्र नाथ सिंह, अरविंद राजभर, ब्रिकेश पाल, छोटेलाल साहनी, नुरुल हसन, राम अवध वर्मा, धनजी चौरसिया, सतेंद्र शर्मा, वीरेंद्र पासवान, संजय नट, राणा प्रताप सिंह, अभिमन्यु प्रजापति, पुरुषोत्तम यादव, दीवान सिंह, राजेश यादव, हरेन्द्र गोंड, अनंत मिश्रा, उस्मान भाई, श्रीभगवान उर्फ बंधु गोंड, अभिमन्यु सिंह, संजय यादव और अरविंद नाथ तिवारी को मनोनीत किया गया।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3