UP BOARD RESULT: 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल से

इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है। दोनोें कक्षाओं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है।  इस बार टॉपर्स को एक लाख रुपये और लैपटॉप का पुरस्कार दिया जाएगा।
topers-of-high-school-and-inter-are-belong-to-same-school


लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ स्थित लोकभवन के मीडिया सेंटर से नतीजों  की घोषणा की। 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है। 

जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है। 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल (श्री राम एस एम इंटर कॉलेज, बड़ौता) से हैं। इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है। दोनोें कक्षाओं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है।  इस बार टॉपर्स को एक लाख रुपये और लैपटॉप का पुरस्कार दिया जाएगा।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3