शादी के सात फेरे लेते समय किया वादा निभाया, पति संग दुल्हन के जोड़े में हमेशा के लिए विदा हुई पत्नी

TPT
TPT


मैनपुरी। शादी के समय पर सात फेरे लेते समय जीवनभर साथ निभाने का वादा सभी दंपति के द्वारा किया जाता है। लेकिन जनपद में एक दंपति ऐसा भी था। जिन्होने जीवनभर साथ रहने के अलावा मरने के समय भी एक दूसरे का साथ नही छोडा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए दंपति शनिवार को एक साथ ही सैफई में ईलाज के दौरान एक साथ ही दुनिया को अलविदा कह गए। जिनका अंतिम संस्कार भी एक चिता पर हुआ। उस समय दुल्हन शादी के जोड़े में थी। अंतिम संस्कार के समय हर ऑख नम थी।
जनपद के इतिहास में दर्ज होने वाला मामला दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम गांगसी का है। जहां के रहने वाले रामचन्द्र के पुत्र हंसराज की मीरा के साथ तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में दोनो घायल हो गए थें। जिनका ईलाज मिनी पीजीआई सैफई में चल रहा था। शनिवार को दंपति की ईलाज के दौरान मौत हो गई। 

जिनके शव जब गांव पहुंचे तब गांव के लोगो के पास कुछ भी कहने के लिए शव्द नही थें। गांव में हर आंख नम थी। हंसराज और मीरा ने आखिरी सफर पर भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जिनकी अर्थी एक साथ उठी। परिजनों ने मीरा को दुल्हन को शादी के जोड़े में पति के साथ से दुनिया से विदा किया गया। गांगसी गांव के बाहर ही दोनो का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार का बक्त दिल को झकझोर देने वाला था

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3