शादी के दूसरे दिन मौत की आगोश में समा गई दुल्हन फिर

कमरे में गर्मी भी अधिक थी। नेहा ने हवा के लिए पास में ही रखे फर्राटा पंखे को घुमाना चाहा, लेकिन अचानक उसका पैर पंखे के कटे हुए केबल पर पड़ गया।
a-bride-groom-died-on-the-second-day-of-marrige

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शादी के अगले दूसरे दिन नई दुल्हन की ससुराल में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी को देख दूल्हा बेसुध हो गया। दुल्हन के घरवालों को जब सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक दिन पहले जिस बेटी को उन्होंने घर से विदा किया गया था, वो बेटी अब दुनिया से विदा हो गई। इस

बीते 29 जून को यहां रहने वाले सोमपाल पुत्र कुंवर पाल की शादी तालग्राम क्षेत्र के गांव पलिया बूंचपुर निवासी गजेंद्र चौहान की बेटी नेहा चौहान (22) के साथ हुई थी। 30 जून की सुबह नई दुल्हन नेहा विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। सभी लोग खुश थे। बुधवार को कंगन खोलने और मंडप प्रवाह की रस्म होनी थी। घर की महिलाएं और अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। सुबह का करीब आठ बज रहा था। नेहा नहाकर वापस कमरे में आकर बैठी थी। कमरे में गर्मी भी अधिक थी। नेहा ने हवा के लिए पास में ही रखे फर्राटा पंखे को घुमाना चाहा, लेकिन अचानक उसका पैर पंखे के कटे हुए केबल पर पड़ गया।



कटे हुए तार पर पैर पड़ते ही नेहा करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर गई। तार पैर में फंसने से चलता हुआ पंखा पर उसके ऊपर की गिर पड़ा। हंगामा, चीख-पुकार की आवाज सुनकर दूल्हा सोमपाल और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। कोई कुछ कर समझ पाता तब तक दुल्हन नेहा की सांसें थम चुकी थीं।  दुल्हन की मौत से ससुराल में कोहराम मच गया। दूल्हा सोमपाल बेसुध पड़ा रहा।





Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3