मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन


सांस की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।
famous-coriograohar-saroj-khan-died

मुम्बई। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो नेगेटिव आया था। 

सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया। कुछ दिन पहले सरोज खान को सांस में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3