बलिया में आज मिले चार कोरोना पॉजिटिव 132 हुई मरीजो की संख्या

बुधवार को आई रिपोर्ट में नगर के दो और दुबहर के दो कोरोना पॉजिटिव मिला है। 
live-update-of-corona-virous-in-ballia

बलिया। जनपद में बुधवार को चार नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं। जिलें में कुल मरीजों की संख्या 132 हो गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक कुल 128 पॉजिटिव केस थे। इसमे से 90 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। वही बुधवार को आई रिपोर्ट में नगर के दो और दुबहर के दो कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी ने की। इन चारों मरीजो में शहर कोतवाली के राजेंद्र नगर में एक, जगदीशपुर में एक तथा दुबहर थाना के बंधुचक में दो पॉजिटिव केस मिले हैं।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3