बलिया: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

मृतक के शरीर पर गाढ़ा भूरा लोवर, चेकदार हल्का फिरोजी रंग शर्ट, फिरोजी गाढ़ा रंग रेडीमेड अंडर वियर, पैर में जुट मौजा आदि कपड़े देखे गए। युवक के सिर पर बाल नही थे।
one-died-in-road-accident-in-ballia

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बलिया-बिल्थरारोड राजमार्ग पर गुरुवार की शाम करीब 4.40 बजे ग्राम करीम गंज के सामने बने स्पीड ब्रेकर के पास अज्ञात एक 35 वर्षीय युवक की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर 112 डायल पुलिस के साथ-साथ उभांव थाने के उप निरीक्षक उमाशंकर यादव सदल बल मौके पर पहुंच कर घटना के बावत जांच की। 
मृतक के शरीर पर गाढ़ा भूरा लोवर, चेकदार हल्का फिरोजी रंग शर्ट, फिरोजी गाढ़ा रंग रेडीमेड अंडर वियर, पैर में जुट मौजा आदि कपड़े देखे गए। युवक के सिर पर बाल नही थे। अज्ञात वाहन का चक्का मृतक के सिर पर ही चढ़ गया था। जिसके कारण सिर के मांस सड़क पर विखरे मिले। मौके पर चेहरा कुचल जाने से शव की पहचान नही हो पा रही थी। शव का पीएम कराने के लिए पुलिस शव को थाने लेकर चली गयी।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3