बेकाबू स्कार्पियो ने पति पत्नी की ली जान, बहू गंभीर रूप से जख्मी

बुधवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब अशोक अपनी पत्नी सुमित्रा देवी (55) के साथ सड़क किनारे ही खाना खा रहे थे। बगल में बहू रामुनी देवी (30) पत्नी प्रभु राजभर बैठी थी। इसी बीच, बेकाबू स्कार्पियो ने तीनों को रौंद दिया। 
scorpio-crussed-wife-and-husband-daughter-in-law-injured


बलिया। मार्ग दुर्घटना में जहां पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना मनियर थाना क्षेत्र के पश्चिम पठखौली की है। बलिया नगर कोतवाली क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी अशोक राजभर (60) मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकन्दरपुर-मनियर मार्ग पर स्थित पश्चिम पठखौली के पास ससुराल में ही घर बनाकर रहते थे। 

बुधवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब अशोक अपनी पत्नी सुमित्रा देवी (55) के साथ सड़क किनारे ही खाना खा रहे थे। बगल में बहू रामुनी देवी (30) पत्नी प्रभु राजभर बैठी थी। इसी बीच, बेकाबू स्कार्पियो ने तीनों को रौंद दिया। इससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पत्नी और बहू घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुमित्रा को मृत घोषित कर दिया। घायल बहू का इलाज चल रहा है। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3