बलिया में आसमान से गिरी आफत ने दो की ली जान


अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 5 मजदूर झुलस गये, जिसमें दो की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया।
two-died-from-bajrapat

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के सेंदुरिया में गुरुवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 5 मजदूर झुलस गये, जिसमें दो की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया।

गुरुवार को सिंदुरिया अनुसूचित बस्ती के लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी बीच दिन तेज गर्जना के साथ अकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से बगेदन राम (60), तेज नारायण राम (55), बब्बन राम (40), सीमा देवी (26), निशा (18) पुत्री तेज नारायण राम गम्भीर रूप से झुलस गये।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों की माने तो बगेदन राम (60) और निशा (18) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मजदूरों के बिजली की चपेट में आने से सिंदुरिया अनुसूचित बस्ती में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरी घटना तेतारपुर निवासी कांता राजभर भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। वह भी ग्रामसभा सुरही में धान की रोपनी कर रहे थे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3