CRIME
UTTAR PRADESH
मार्निंग वाक से लौटते समय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
Tuesday, August 11, 2020
Edit
Add caption |
बागपत। जिले के कस्बा छपरौली के रहनेवाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर (53वर्ष) की Morning Walk से लौटते समय गोली मारकर हत्या। प्रतिदिन मार्निंग वॉक के लिए पड़ोस के गांव हिलवाड़ा तक जाते थे। मंगलवार की सुबह छह बजे घर से संजय खोखर मार्निंग वॉक के लिए गए थे। लौटते समय उनके खेतों के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और
तमंचे से तीन गोली मारकर संजय खोखर की हत्या कर दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Previous article
Next article