बलिया में ससुराल आये एक युवक ने रात में छत की रेलिंग से फांसी लगाई

ससुराल आये एक युवक ने रात में छत की रेलिंग से फांसी लगाई
जुटी भींड़


बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की कैथवली गांव में शनिवार को अपने पुत्र के साथ ससुराल आये एक युवक ने रात में छत की रेलिंग से फांसी लगा ली। घटना से पूरे गांव मे हड़कम्प मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बलिया कोतवाली क्षेत्र के गड़हा मुहल्ला शास्त्री नगर निवासी अजय सिंह (45 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह शनिवार को अपने बेटे बेदान्श सिंह (13 वर्ष) के साथ अपनी ससुराल कैथवली में आया था। रात को खाना खाने के बाद वह पुसत्र के साथ कमरे में सो गया। कुछ देर बाद अजय ने रात में ही अपने पुत्र बेदान्स सिंह को नानी के पास सोने के लिए भेज दिया। 

फिर, किसी वक्त छत की रेलिंग से श रस्सी से फांसी लगाकर झूल गया। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी दीपचन्द, कोतवाल राजेश कुमार सिंह व एसआई अजय यादव, भोलेनाथ यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच मृतक अजय सिंह की सास अनिता देवी  व पिता जगरनाथ सिंह से पूरी जानकारी ली। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3