बलिया: कमरे में हुंक से लटकती मिली विवाहिता

married-woman-died-to-hang
मौके पर पहुंची पुलिस

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव में शुक्रवार के दिन में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने कमरे में हुक के सहारे फांसी लगाकर जान दे दिया। घटना का कारण पति से विवाद बताया जा रहा हैं। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

गांव के सूरज साहनी की पत्नी गुड़िया ने घर के अपने कमरे में पंखें के हुक से लटककर जान दे दिया। दोपहर में पति सूरज अपने घर पंहुचा तो कमरा बंद था। सूरज ने खोलवाने का प्रयास किया तो नहीं खुला। गांव के लोगों व परिजनो के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो हुक के सहारे लटकी हुयी थी। गांव के लोगों व पुलिस ने बताया कि पति से वाद विवाद चल रहा था जिसके कारण ही गुड़िया ने आत्महत्या कर लिया। 

उधर राजपुर गांव से पंहुचे गुड़िया के मायके के लोगों न गुड़िया को मारपीट कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया हैं। गुड़िया को 11 माह की बच्ची हैं। 
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3