दो सितंबर से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष


  • पितृ विसर्जनी अमावस्या 17 सितंबर को है। इसी दिन अज्ञात तिथि वाले पितरों का भी श्राद्ध होगा। इसी के साथ ही नवरात्र भी टल गया है। पंडितों ने गणना के बाद ही इस पर विचार किया है।
pitra-paksha-is-starting-from-september-two

आस्था। पितृ पक्ष दो सितंबर से शुरू हो रहा है। चूंकि इस पक्ष में पूर्णिमा तिथि नहीं पड़ती है, इसलिए इस तिथि में दिवंगत हुए पितरों का श्राद्ध एक दिन पूर्व पहली सितंबर को किया जाएगा। पितृपक्ष के बाद आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन होने वाले नाना-नानी का श्राद्ध भी इसी दिन किया जाएगा। पितृ विसर्जनी अमावस्या 17 सितंबर को है। इसी दिन अज्ञात तिथि वाले पितरों का भी श्राद्ध होगा। इसी के साथ ही नवरात्र भी टल गया है। पंडितों ने गणना के बाद ही इस पर विचार किया है।

आमतौर पर पितृपक्ष समाप्त होने के दूसरे दिन से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाता है। इस वर्ष पक्ष समाप्त होने के तत्काल बाद अधिक मास लग रहा है। इस वजह से नवरात्र एक माह बाद आएगा। ऐसा 19 वर्षों बाद हो रहा है। अधिक मास 18 सितंबर को शुरू होगा और 16 अक्टूबर को समाप्त होगा। उसके बाद नवरात्र शुरू हो जाएगा। यानी 17 अक्टूबर को नवरात्र शुरू होगा। अष्टमी, नवमी, दशमी क्रमश: 24, 25 व 26 अक्टूबर को पड़ेगी। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3