राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में निकला जुलूस



@विजय शाह

बांसडीह, बलिया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के तहत  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में कस्बे के संत यती नाथ मंदिर से  जय श्री राम व राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे ,एकही नाम जय श्री राम, जैसे नारों के साथ बुधवार को एक बिशाल जुलूस निकला । जिसमें भारी संख्या में भाजपा और उसके विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अनुयाई शामिल रहे।जुलूस में सैकड़ों बाइक पर सवार कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे।अधिसंख्यक लोग पैदल ही जुलूस में शामिल थे।जुलूस पूरी तरह से केसरिया रंगा था।

केसरिया रंग का साफा बांधे एवं केसरिया रंग का झंडा लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह हेतु जन जागरण के लिए निकाला गया यह जरूर सुखपुरा से बेरूआरबारी,नारायणपुर,धनौती,करम्बर होते हुए पुनः सुखपुरा में आकर समाप्त हुआ।जुलूस के पूर्व जुलूस शामिल प्रायः सभी लोगों ने संत यती नाथ बाबा का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया।जुलूस में आर एस एस जिला प्रचारक सत्येन्द्र जी , भाजपा नेत्री केतकी सिंह,श्री नाथ बाबा रसडा  मन्दिर के महंथ कौशलेंद्र गिरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह,भोला सिंह,अरविंद सिंह,बृजनाथ सिंह,मनिष सिंह,रोशन सिंह,राणा प्रताप सिंह,बसंत सिंह,अप्पू सिंह,प्रमोद सिंह,अभिषेक उपाध्याय,प्रकाश उपाध्याय,डॉ सतीश सिंह,स्वप्निल,राजू गुप्ता,दीपक ,प्रकाश उपाध्याय, राकेश, नितेश,राजेश सिंह शंकरदानी, शिवनाथ पाण्डेय,,निर्भय उपाध्याय,पुण्य देव उपाध्याय,मनीष सिंह,अशोक सिंह बाबू चौबे, निर्मल सिंह, लक्की सिंह आदि शामिल रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3