विधायक के निर्देश पर पंदह मंडल के महामंत्री के नेतृत्व में जरूरतमंदों में कंबल का हुआ वितरण

 


सिकंदरपुर, बलिया। विधानसभा क्षेत्र के मगुआपार उर्फ डकीनगंज ग्राम सभा में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के निर्देशानुसार हल्का लेखपाल कंचन यादव व विनय यादव के देखरेख में भारतीय जनता पार्टी के पंदह मंडल के महामंत्री ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में गांव के 200 से अधिक जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान युवा भाजपा नेता व पंदह मंडल के महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्रीय विधायक के निर्देश पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। 



बताया कि पूरे गांव में कंबल का वितरण निरंतर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सेवा करना सबसे बड़ी सेवा मानी जाती है। कहा कि उनके अंदर यह जज्बा शुरू से ही है। इस दौरान कंबल वितरण के समय उनके साथ प्रमुख रूप से शैलेंद्र खरवार, पप्पू सिंह, सुभाष गुप्ता, लल्लन यादव, अंकित यादव, धनु गुप्ता, रामू चौहान, सत्यम यादव, दया गुप्ता, पारस वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3