नवागत DM अदिति सिंह ने बलिया का कार्यभार संभाला लिया

 


बलिया। नवागत DM अदिति सिंह ने शनिवार को बलिया का कार्यभार संभाला लिया। वह वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में शाम 05.40 बजे पहुंची। ट्रेजरी पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन, उप जिलाधिकारी गण, सीनियर ट्रेजरी ऑफिसर ममता सिंह व अन्य कर्मियों ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 

इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी, जिसके बाद नवागत जिलाधिकारी ने बलिया के प्रशानिक अमलों के सामने तमाम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति को दर्ज किया, साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में सभी एसडीएम से वार्ता की। अदिति सिंह ने 2009 बैच की आईएएस है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3