Basdih: मजदूरी करके वापस घर जाते समय सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत दूसरा गंभीर



@विजय शाह

बलिया। बलिया से मजदूरी कर घर वापस जाते समय बुधवार की देर शाम हनुमानगंज ब्लाक मुख्यालय के पास सड़क हादसे में सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर निवासी दो सगे भाई घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गयी।

शिवपुर निवासी शिवकुमार कश्यप (24) व वशिष्ठ कश्यप (37) पुत्रगण स्व. सैजनाथ कश्यप बुधवार की शाम बलिया से मजदूरी कर गांव लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही लोगो ने घायलों के घर सूचना दी।

इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वही, गम्भीर रूप से घायल वशिष्ठ को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस घटना से ही गांव में शोक व्याप्त हैं। मृतक की मां पार्वती देवी पूरी तरह टूट गयी है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3