देर रात योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अदिति सिंह को बलिया की कमान

 


लखनऊ। गुरुवार की देर रात योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। इस फेरबदल में बलिया समेत सात जिलों के डीएम बदल गये हैं।

अदिति सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है। इससे पहले अदिति सिंह डीएम हापुड़ थी। 

प्रियंका निरंजन को जालौन का डीएम बनाया गया है। इनकी तैनाती विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन के पद पर थी। 

संजीव रंजन को संभल का डीएम बनाया गया है। इससे पहले इनकी तैनाती मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर थी।

अनुज सिंह को हापुड़ का डीएम बनाया गया है। इनकी तैनाती उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के पद पर थी।

सैमुअल पॉल एन. को अंबेडकरनगर का डीएम बनाया गया है। इससे पहले इनकी तैनाती परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पद पर थी।

विभा चहल को एटा का डीएम बनाया गया है। इससे पहले इनकी तैनाती नई दिल्ली में  अपर स्थानिक आयुक्त के पद पर थी। 

आर्यका अखौरी को भदोही का डीएम बनाया गया है। इससे पहले इनकी तैनाती विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा के पद पर थी। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3