Belthararoad: बोलेरो-कार भिडन्त, तीन चोटिल, चोटिलो में दो रेफर



@उमेश गुप्ता

रबिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड-मधुबन राजमार्ग पर ग्राम बभनियाव के पास एक बोलेरो व शिफ्ट डिजार कार में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे भिडन्त हो गयी। जिसमे अमित कुमार पाण्डेय (30), आदित्यराज त्रिपाठी (18) व कार चालक उत्कर्ष त्रिपाठी चोटिल हो गए। जिनका उपचार सीएचसी सीयर में कराया गया। इसमे चालक को छोड़ दो को चिन्ता जनक हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 जानकारी के अनुसार दुर्घटना में तीनों चोटिल उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखोप में कैलाश तिवारी के घर ब्रम्हभोज के आयोजन में भाग लेकर वापस हो रहे थे। चोटिल पक्ष की माने तो ग्राम बभनियाव के पास सामने से एक बोलेरो रांग साइड पकड़ कर तेज रफ्तार से आकर उनकी शिफ्ट कार नम्बर यूपी 15 सीई 0324 से भिड़ गयी। इससे कार को भी क्षति पहुंची है। असलियत क्या है, वह जांच बाद ही पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक बोलेरो में कोई चोटिल हुआ या नही इसका पता नही चल पाया, और न कोई अस्पताल ही उपचार हेतु पहुंचा था।

 चोटिलो में नगरा थाना क्षेत्र के  ग्राम इनामी पुर (नरही) निवासी अमित कुमार पांडेय पुत्र दीना नाथ पाण्डेय, रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कंसो पटना निवासी आदित्यराज त्रिपाठी पुत्र ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व गोरखपुर निवासी जो कंसो पटना में अपने मामा के घर आया हुआ था। घटना की सूचना पाकर चोटिलो के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए थे।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3