7वीं के छात्र के प्यार में पागल हुई महिला पति और तीन बच्चों को छोड़कर हुई फरार



गोरखपुर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंपियरगंज इलाके में तीन बच्चों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के संग फरार हो गई है। महिला के गायब होने पर पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन शुरू की।

जांच में पता चला कि महिला (29वर्ष) के गायब होने के बाद, जिस 14 साल के बच्चे को लेकर वह अक्सर घूमा करती थी, वह भी अपने घर पर नहीं है। गांव के कुछ लोगों को नाबालिग ने उसके साथ भागने की बात भी बताई थी। महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 7 वर्ष, 5वर्ष व 3 वर्ष है।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।

महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3