Ballia: भाभी को रंग लगाने पर बौखलाए देवर ने युवक को उतारा मौत के घाट



बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आसचौरा गांव में दुर्गेश पासवान निवासी छोटकी शेरिया की हत्या के पीछे होली की शाम पड़ोस की महिला रिश्ते में भाभी को रंग लगाना कारण बना। पुलिस ने मुख्य आरोपित करन पासवान व संजीव पासवान को मंगलवार की रात को छाता रेलवे क्रासिग के पास से गिरफ्तार कर लिया। एक की तलाश जारी है।

करन पासवान के भाई की मौत दो साल पहले हो चुकी थी। उसकी भाभी के यहां अक्सर दुर्गेश पासवान का आना- जाना था। होली के दिन उसने घर में घुसकर उसे जबरजस्ती रंग लगा दिया। परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। इधर करन व संजीव गांव के बाहर बाग में शराब पी रहे थे। किसी ने आकर इस घटना की जानकारी करन को दी।

इसी बीच इन दोनों ने कृष्णा से बाइक मांगकर बाग में आ गए। इसके बाद दुर्गेश को जरूरी काम के लिए कहीं जाने के लिए बुलाया। उसके आने पर तीनों बाइक पर बैठकर आसचौरा पुलिया के पास पहुंच गए। करन अपनी भाभी पर गलत नीयत डालने का आरोप लगाते हुए दुर्गेश से उलझ गया। इतने में करन व संजीव ने मिलकर चाकू से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि अभियुक्त ने अपनी भाभी पर रंग लगाने पर घटना को अंजाम दिया है। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व चार मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3