गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत

 


गुजरात। गुजरात के निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई है। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायतों के साथ ही 231 तालुका पंचायतों में से 196 में और 81 नगरपालिकाओं में से 74 में स्पष्ट बहुमत हासिल कर निकाय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की। राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केवल एक नगरपालिका और 18 तालुका पंचायतों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं एआईएमआईएम और आप ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3