अन्तर्राष्ट्रीय: महिलाओं को बंधक बनाने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार



सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने महिलाओं को बंधक बनाने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है। 40 वर्षीय पूर्व सैनिक जेम्स रॉबर्ट डेविस पर न्यू साउथ वेल्स स्थित अपने घर में कई महिलाओं को सेक्स गुलाम बनाकर रखने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि डेविस महिलाओं के गले में स्टेनलेस स्टील का पट्टा डालकर उन्हें मेटल के पिंजड़े में बंद करके रखता था। इतना ही नहीं, वो महिलाओं से जबरन जिस्मफरोशी भी करवाता था।

ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस ने जेम्स रॉबर्ट डेविस के ग्रामीण इलाके में बनाए गए घर पर गुरुवार को जब छापा मारा, तो वहां का मंजर देखकर उसकी भी आंखें फटी रह गईं। पुलिस को ऐसे कई पिंजरे मिले, जहां महिलाओं को जानवरों की तरह बंद करके रखा जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को हाउस ऑफ कैडिफर का प्रमुख बताता था और महिलाओं को किसी न किसी बहाने से यहां लाकर कैद कर लेता था, जिसके बाद उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता था।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3