मिजोरम में शरण लिए हुए हैं म्यांमार के सैकड़ों शरणार्थी

 


अन्तर्राष्ट्रीय। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद पुलिसकर्मियों समेत कुल 733 लोगों ने वहां से भागकर भारत के मिजोरम में शरण ली है और वह राज्य भर की अलग- अलग जगहों पर अवैध रूप से रह रहे हैं। उत्पीड़न के बाद इन्होंने मिजोरम में प्रवेश किया।

मिजोरम के विभिन्न शिविरों में रह रहे कुल 642 म्यांमार नागरिकों की पहचान की गई है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियां अन्य 91 शरणार्थियों की नई आमद की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। इन्हें एजेंसियों द्वारा 'अपुष्ट' श्रेणी में रखा गया है। म्यांमार से भागकर आने वाले ज्यादातर लोग 18 मार्च से 20 मार्च के बीच भारत में दाखिल हुए।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3