Ballia: संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 10 मार्च को किसान मजदूर महापंचायत चेतन किशोर में



@हेमंत राय

सिकंदरपुर, बलिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 10 मार्च को सिकंदरपुर के चेतन किशोर के मैदान में किसान मजदूर महापंचायत होगा। महापंचायत संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत जी उस महापंचायत को संबोधित करेंगे जिसकी जानकारी सोमवार को सिकंदरपुर के मिलन वाटिका में किसान नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय बताई। उन्होंने ने कहा कि किसान मजदूर महापंचायत पूर्वांचल की ऐतिहासिक धरती बलिया एक बार फिर इतिहास बनने जा रहा है बलिया जैसी ऐतिहासिक से पूर्वांचल के किसानों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। 

अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार देश में तीन काले कृषि कानून लाकर देश के मजदूरों किसानों के लिए बर्बादी का दस्तावेज लाई है। अगर मोदी सरकार ने कृषि कानून को वापस नहीं लिया तो देश के किसान मजदूर हर स्तर पर सरकार से लड़ने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में बसंत कुमार सिंह, लाल साहब, वशिष्ट राजभर, नियाज, सुमंत मिश्रा, शिवनारायण यादव, अजीत राय, भागवत बींद, त्रिलोकी यादव, मदन यादव, जयराम यादव, जयराम पांडे, त्रिलोकी यादव, सुदामा राय, श्री भगवान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3