POLITICS
मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया
Thursday, August 26, 2021
Edit
@दीपक कुमार सिंह
मनियर, बलिया। आदर्श नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता अलीगढ़ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।उनके निधन का समाचार सुनकर बुधवार को उनके पैतृक आवास अलीगढ़ पहुंचे। चेयरमैन ने श्री सिंह के परिजनों से मिलकर सांत्वना ब्यक्त किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दूरभाष पर उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह जी श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम का भव्य राम मंदिर बनाने के प्रबल पक्षधर थे ।आज उनकी आत्मा इस बात से खुश होगी कि उन्होंने प्रभु श्री राम के जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर निर्माण का सपना लेकर चले थे वह आज पूर्ण होता नजर आ रहा है । हमारे बीच से एक पिछड़ों के मसीहा चले गए जिनकी कमी की भरपाई होना संभव नहीं है।
Previous article
Next article