कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा जनों ने रखा 2 मिनट का मौन-डॉ. डी. क़े शुक्ला



बलिया। बांसडीह ब्रह्म बाबा स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह के निधन पर भारतवर्ष उनके चाहने वाले बहुत बड़ा झटका लगा है। उनके इस लोक से गमन की खबर सुनकर लोग अचंभित हो गए। बांसडीह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रह चुके डॉ डीके शुक्ला उनके निधन से  काफी आहत हुए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साथ उनके कार्यकाल में अयोध्या कार सेवा के समय की बात को याद करके उनकी आंखें नम हो गई। डॉ डीके शुक्ला भाजपा जनों के साथ 2 मिनट का मौन धारण किया, जिसमें मण्डल अध्यक्ष प्रतुल ओझा डॉ.  डी के शुक्ला, रंजना सिंह, सिंपी सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मून जी गोंड, सुमीत रंजन, नवीन सिंह, दिवान जी राजभर आदि उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3