बलिया की परिषदीय शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार



लखनऊ। मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के जूपिटर हाल में 21 अगस्त 2021 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति फेज-1 व 2 के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इस पुरस्कार के लिए चयन सूची के क्रमांक 41 पर बलिया की शिक्षिका (बेसिक शिक्षा) प्रतिमा उपाध्याय का नाम है। प्रतिमा उपाध्याय शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका है। 

शासन से मिले आदेश के क्रम में विशेष वाहन द्वारा प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय शुक्रवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित सीडीपीओ हनुमानगंज श्रीमती सरस्वती शाक्या एवं मुख्य सेविका श्रीमती बसन्ती मिश्रा के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रस्थान की।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3