मछली मारने गए युवक की सुरहाताल में डूबने से मौत



@विजय शाह

बांसडीह, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के  सूर्यपुरा निवासी विवेक साहनी (26) की रविवार की सायं सुरहाताल में डूबने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार विवेक मछली मारने नाव से सुरहताल में गया हुआ था। अचानक आयी तेज बारिश व आंधी के कारण नाव ताल के अंदर पलट गई जिससे वह डूब गया। राखी का त्योहार होने  से माँ मायके गयी थी, जबकि घर मे सिर्फ पत्नी व बूढ़ी दादी,  पिता  थे।मछली मार कर देर तक घर वापस न आने पर घर वालो को चिंता होने लगी और खोज बिन शुरू किया लेकिन रात हो जाने की वजह उसका कही पता नहीं चल सका। 

सोमवार की सुबह दर्जनों मछुवारों ने नाव से खोजना शुरू किया तब जाकर ताल के अंदर नैहट्टी के पास नाव व विवेक का शव मिला ।  घटना की खबर मिलते ही परिजनो मे  कोहराम मच गया । विवेक की शादी डेढ़ साल पहले ही हुआ था। मौके पर पंहुचे तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह, एस आई राम सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख भोला सिंह ने परिजनों को शोक व्यक्त करते हुए मदद का भरोसा दिया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3